आगरा, अप्रैल 4 -- नए शिक्षा सत्र शुभारंभ को लेकर स्कूल चलो अभियान शुरू किया गया है। साथ ही जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बेसिक शिक्षा विभाग और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को नवीन सत्र की पाठय पुस्तकें वितरण की गईं। झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान शुरू कर दिया गया। कासगंज में खंड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित स्कूल चलो अभियान-2026 का शुभारम्भ एमएलसी रजनीकान्त माहेश्वरी, विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। जिससे स्कूलों में छात्र-छात्राओं का पंजीकरण और उपस्थिति बढ़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.