स्कूलरों में बच्चों की आवाज व पक्षियों की चहचहाहट गूंजेगी
गिरडीह, मई 22 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के अब सभी सरकारी विद्यालयों में अब सिर्फ बच्चों की आवाज ही नहीं बल्कि पक्षियों कि चहचाहाट भी सुनाई देगी। पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। इको क्लब मिशन फॉर लाइफ के तहत प्रखंड क्षेत्र के प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पक्षियों के लिए बर्ड हाउस तैयार किए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक विद्यालय में कम से कम 10- 10 घोंसले तैयार कर पेड़ों पर लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि इन घोंसलों का निर्माण छात्र, छात्राएं स्वयं करेंगे। सूखा नारियल के जटाओं, रस्सी और फेविकोल की मदद से बच्चों को प्राकृतिक बर्ड हाउस तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह भी पढ़ें- सरकारी विद्यालयों में बच्चों की आवाज के साथ पक्षियों की चहचाहाट भी गू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.