नई दिल्ली, मार्च 30 -- Big Changes in Uttar Pradesh from 1st April 2026 : एक अप्रैल 2026 से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है। इस दिन से देश भर की तरह उत्तर प्रदेश में भी कई तरह के बदलाव होने वाले हैं। एक अप्रैल से स्कूलों का नया सत्र भी शुरू हो रहा है। नए सत्र में पढ़ाई के तरीके भी बदलेंगे। स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी होगी। छुट्टियों का कैलेंडर भी नया जारी किया गया है। एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र (2026-27) में कक्षा 9 और 11 में व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही कुछ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर सफर भी महंगा होने वाला है। इन पर एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ जाएगा। किसानों के खुशखबरी है कि एक अप्रैल से गेहूं की एमएसपी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी एक अप्रैल से नए अभियान की शुरुआत हो रह...