सोनभद्र, जुलाई 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को आधार प्रमाणीकरण एवं आधार कार्ड निर्माण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि बच्चों का आधार कार्ड बनाने और समय पर उसका बायोमेट्रिक अपडेट कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि आधार आज प्रत्येक नागरिक की पहचान का महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए आधार का अद्यतन एवं प्रमाणीकरण आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नवजात एवं छोटे बच्चों का आधार कार्ड समयबद्ध ढंग से बनाया जाए और प्रत्येक व्यक्ति 18 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले अपना बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य रूप से करा ले, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी या...