स्कूल, अभिभावक मिलकर संवारेंगे छात्रों का भविष्य
आगरा, मई 15 -- होली पब्लिक जूनियर कॉलेज आवास विकास कॉलोनी में पेरेंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ पर छात्रों ने मनमोहक सरस्वती वंदना व धमाकेदार नृत्य प्रस्तुति दी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की शिक्षण पद्धति, अनुशासन और बच्चों के सर्वांगीण विकास की नीतियों से अवगत कराना था। प्रधानाचार्य सोनिका चौहान ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि स्कूल और माता-पिता का आपसी सहयोग ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। कार्यक्रम का संचालन कॉर्डिनेटर खुशबू मनचंदा ने किया। इस दौरान कॉर्डिनेटर ज्योति शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.