सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- सदर बाजार थाना क्षेत्र में कैंप चौकी के पास बुधवार की रात स्कूटी खड़ी करने को लेकर सीडीओ के गनर और एक युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने गनर को थप्पड़ मार दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ हटाते हुए दोनों पक्षों को थाने ले गई। बताया जा रहा है कि देर रात सीडीओ का गनर पंकज चौकी के पास ड्यूटी पर खड़ा था। इसी दौरान एक युवक अपनी स्कूटी वहीं सड़क किनारे छोड़ने लगा। गनर ने उसे स्कूटी दूसरी जगह खड़ी करने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ते-बढ़ते हाथ-पाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच में पड़कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन तनाव कम नहीं हुआ। बाद में पुलिस पहुंची और गनर पंकज व युवक को थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस ने गनर का मेडिकल परीक्षण भी कराया। घटना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.