स्कूटी हटाने को लेकर विवाद, युवक से मारपीट
नैनीताल, अप्रैल 8 -- नवीन पालीवाल, नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में स्कूटी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार तल्लीताल निवासी सुमित साह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 मार्च की रात करीब 9.50 बजे उनके भाई मनोज साह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनकी दुकान के सामने स्कूटी खड़ी कर दी। जब मनोज साह ने स्कूटी हटाने का अनुरोध किया तो आरोपी इस बात पर भड़क गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोपी और उसके साथियों ने कथित तौर पर मनोज साह के साथ मारपीट कर दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.