हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- हल्द्वानी। निजी अस्पताल के बाहर खड़ी एक व्यक्ति की स्कूटी से पचास हजार रुपये की नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीलीकोठी निवासी पीड़ित वाई सिंह ने तहरीर देकर कहा कि 30 मार्च को उनकी स्कूटी डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी थी। कहा कि किसी अज्ञात शख्स ने उनकी स्कूटी से 50 रुपये की रकम के साथ डाकघर की दो पासबुक चोरी कर ली। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। शीघ्र आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.