बांका, जुलाई 20 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। बिहार-झारखंड सीमा से सटे दर्दमारा चेकपोस्ट पर शनिवार की देर शाम मद्य निषेध विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाकर स्कूटी से 40 बोतल विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मद्य निषेध कटोरिया जिवेस कुमार के नेतृत्व में चेकपोस्ट प्रभारी राकेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान देवघर की ओर से आ रहे एक स्कूटी सवार को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की और बोरे में छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की 40 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- Purnia News: 18 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक फरार जब्त शराब की कुल मात्रा 18.1 लीटर बताई गई है। मौके से गिरफ्तार तस्कर की पहचान मुंगे...