संभल, मार्च 14 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के कस्बा सौंधन में शुक्रवार को चार बाइकों पर सवार दर्जन पर युवक सड़क पर आपस में झगड़ा करने के बाद बाइकें दौड़ा रहे थे। इसी बीच इंटर कॉलेज का चौकीदार अपने भाई के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर के लिए निकला था। तभी कॉलेज के कुछ दूरी पर एक बाइक ने सामने से स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें चौकीदार की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका भाई घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है, और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के सौंधन गांव निवासी सेजू यादव (48 वर्ष) पुत्र यादराम कस्बा के ही जीसुखराम यादव इंटर कॉलेज में बड़े भाई प्रेमपाल के साथ रहकर चौकीदारी करता था। शुक्रवार को दोनों भाई अपनी स्कूटी लेकर घर जाने के लिए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.