नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तम नगर इलाके में रोडरेज की वारदात सामने आई। स्कूटी से बाइक टकराने के बाद स्कूटी सवार युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर को पीटने के बाद चाकू से हमला कर दिया। हस्तसाल विहार निवासी 35 वर्षीय गुलशन ने बताया कि वह 14 जनवरी को दाल मिल रोड से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अचानक बंद हो गई और स्कूटी से टकरा गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार युवकों ने गाली दी और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने पीछे से चाकू से कई वार किए। पास ही खड़े लोग घटना देख रहे थे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। घायल गुलशन को दोस्त पंकज सोनी ने अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। उत्तम नगर थाना पुलिस ने 27 जनवरी को गुलशन के बयान पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लि...