बदायूं, फरवरी 21 -- यूपी के बदायूं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूटी से पहुंचे युवक ने तीन मुस्लिम व्यक्तियों को रास्ते में रोक लिया। इनमें दो बुजुर्ग थे। तीनों से युवकों ने आधार कार्ड मांगा और फिर उन पर हाथ छोड़ दिया। युवकों ने तीनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ऐक्शन लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन पड़ताल में जुटी है। वायरल वीडियो में 15 फरवरी का है। घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र की रूदायन नगर पंचायत की बताई जा रही है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर निवासी अब्दुल सलाम पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.