चाईबासा, फरवरी 27 -- चाईबासा, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में दो युवक और एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों में टोंटो थाना अंतर्गत बामियाबासा गांव निवासी चंद्र मोहन बारी, मुफस्सिल थाना अंतर्गत डोमरडीहा गांव निवासी तमन्ना देवगम और टोटो चालक हेससाबासा गांव निवासी अर्जुन बानरा शामिल है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर में चंद्र मोहन बारी और तमन्ना देवगम एक स्कूटी पर सवार होकर डोमरडीहा से बामियाबासा गांव जा रहे थे। रास्ते में हेससाबासा गांव के पास अर्जुन बानरा टोटो से जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार सीधे टोटो में धक्का मार दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया। तीनों को हाथ, पैर और सिर में चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...