स्कूटी से जा रही एमए की छात्रा पर हमलावर हुआ कुत्ता
पीलीभीत, जून 15 -- पीलीभीत। चौक बाजार में स्कूटी से अपनी बहन के साथ जा रही एमए की छात्रा पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता बार-बार हमलावर होता रहा। आसपास के लोगों ने बुमश्किल कुत्ते को वहां से भगाया। तब छात्रा के पिता को सूचना दी। छात्रा को प्राथमिक उपचार दिलाया गया है। कुत्ते के हमलावर होने का वीडियो भी वायरल हुआ है। ठेका चौकी के करीब रहने वाले जितेंद्र सिंह वर्तमान में मुरादाबाद में दारोगा हैं। उनकी बेटी श्रेया बरेली कॉलेज से एमए कर रही है। रविवार को वह अपना ऑनलाइन फार्म भर कर जा रही थी। तभी चौक में एक काला कुत्ता अचानक हमलावर हो गया। कुत्ते ने श्रेया के पैर के अंगूठे और पैर व हाथ पर जख्म कर दिए। आसपास के लोगों ने देखा तो कुत्ते को जैसे तैसे भगाया। इसके बाद छात्रा से नंबर लेकर दारोगा पिता को कॉल कर जानकारी दी। परिजनों ने छात्रा को उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.