डॉ महकार, अप्रैल 20 -- Ghaziabad accident news: गाजियाबाद के इंदिरापुरम से सड़क हादसे में 10 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। इस हादसे में 3 अन्य नाबालिग भी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, मृतक अपने दोस्तों को स्कूटी पर बैठाकर ले जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद कार चालक ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां स्कूटी चला रहे 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। अन्य तीन का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, कार चालक बच्चों को अस्पताल पहुंचाकर मौके से फरार हो गया। ये घटना पुश्ता रोड कनावनी पर शाम करीब चार बजे घटी है। खबर अपडेट हो रही है...

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...