औरंगाबाद, मार्च 5 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में स्कूटी से घूम घूम कर शराब की डिलीवरी देने वाले एक शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान वार्ड नंबर-6 के नागा बीघा रोड निवासी सत्येंद्र यादव के पुत्र विक्की कुमार के रूप में की गई है। उसके पास से पुलिस ने शराब बिक्री के 7580 रुपए बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 18 बोतल अंग्रेजी शराब और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इस संबंध में नगर थाना में सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि वह शराब तस्करी की सूचना पर महाराजगंज रोड से सटी एक गली में पहुंचे। यहां से एक स्कूटी सवार युवक को पकड़कर स्कूटी की तलाशी ली गई। स्कूटी के बॉक्स में रखी गई झारखंड निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में विक्की कुमार ने बताया कि...