स्कूटी से घर लौट रही महिला की चेन छीनी
जौनपुर, जून 11 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी से घर लौट रही एक महिला की सोने की चेन बाइक सवार बदमाश झपटकर फरार हो गए। घटना ताखा पश्चिम रसूलपुर गांव के पास हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर गांव निवासी हेमलता यादव पत्नी ज्ञानेन्द्र यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी गोडिला बाजार में कपड़ों की दुकान है। वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं। आरोप है कि ताखा पश्चिम रसूलपुर गांव के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे। दोनों ने अपना चेहरा ढक रखा था। महिला के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग की ओर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.