स्कूटी से गिर कर दो किशोर की मौत
चक्रधरपुर, मई 31 -- मनोहरपुर। रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाले हादसे में दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पुराना मनोहरपुर इलाके की है, जहाँ दोस्त से स्कूटी मांगकर चलाना सीखने जा रहे दो लड़के अनियंत्रित होकर कलवर्ट पुल से नीचे गिर गए। इस भीषण दुर्घटना में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान पुराना मनोहरपुर निवासी संजय लोहार के 14 वर्षीय पुत्र वतन लोहार और मनीपुर निवासी शिव कुमार सांडिल के 17 वर्षीय पुत्र ओम सांडिल के रूप में हुई है। यह दर्दनाक हादसा रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे का बताया जा रहा है।
दुर्घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर स्कूटी का अभ्यास करने के लिए पास के एक मैदान में जा रहे थे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.