लातेहार, मई 8 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूटी दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान जुरूहार निवासी रंजीत उरांव और ज्योतिष उरांव के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक स्कूटी में पेट्रोल लेने पंप जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर इलाज के लिए छिपादोहर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बरवाडीह रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बेकाबू वाहन ने बाइक सवार फूफा-भतीजा को रौंदा, गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.