स्कूटी से गिरकर आईआरबी जवान की मौत
गुमला, सितम्बर 6 -- गुमला, प्रतिनिधि। जारी थाना क्षेत्र के पुलुंग निवासी आईआरबी जवान दिलीप लकड़ा (50वर्ष) की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान गुमला सदर अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार दिलीप लकड़ा जामताड़ा में आईआरबी जवान के पद पर तैनात थे। वह तीन दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे और रविवार शाम ट्रेन से ड्यूटी पर लौटना था। इसी क्रम में सुबह स्कूटी से निकले थे। डेबीडीह के समीप स्कूटी अनियंत्रित होने से वह सड़क पर गिर गए। सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से गंभीर स्थिति में गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया। देर शाम चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी निपुणता लकड़ा ने बताया कि उनके तीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.