स्कूटी से गिरकर अधेड़ की मौत
बांदा, जून 14 -- बांदा। स्कूटी से गिरकर अधेड़ घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए। शहर के छावनी मोहल्ला निवासी 50वर्षीय दीनू पुत्र धनीराम रविवार की दोपहर मटौंध से स्कूटी लेकर घर आ रहा था। तभी रास्ते में एक ढाबा के बाद स्कूटी आनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच पीछे से आ रहे बाइक सवार साथी ने देखा तो एंबुलेस की सहायता से उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.