स्कूटी-साइकिल टक्कर में तीन छात्र घायल, दो रेफर
रांची, जून 25 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के बेड़ो-लोहरदगा मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब सात बजे आरसी मिशन स्कूल दिघिया के पास स्कूटी और साइकिल की टक्कर में तीन छात्र घायल हो गए। जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार 17 वर्षीय सुरेश उरांव और 16 वर्षीय पूर्णिमा कुमारी (दोनों भंडरा, लोहरदगा) जा रहे थे। इसी दौरान 13 वर्षीय साइकिल सवार अमरकांत महली सड़क पार कर रहा था, तभी टक्कर हो गई। तीनों छात्र घायल हो गए। विद्यालय के शिक्षकों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया, जहां से डॉक्टर विनीता प्रसाद ने सुरेश उरांव और अमरकांत महली को रिम्स रेफर कर दिया। पूर्णिमा कुमारी का इलाज बेड़ो में चल रहा है। यह भी पढ़ें- आमने-सामने बाइक की टक्कर में तीन घायल, जिला अस्पताल रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.