छपरा, जुलाई 30 -- तरैया । थाना क्षेत्र के अंधवारी गांव स्थित तरैया-उसरी मुख्य सड़क पर गुरुवार को स्कूटी और साइकिल की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहा गांव निवासी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। उन्हें रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भूमि विवाद में मारपीट तरैया । थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में जितेंद्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जमीन संबंधी विवाद में मारपीट पिता-पुत्री घायल; एक रेफर मशरक, एक संवाददाता। मशरक थाना क्षेत्र के डु...