देवरिया, फरवरी 18 -- मेहरौनाघाट, हिन्दुस्तान संवाद। मेहरौना बॉर्डर पर पुलिस की सक्रियता देख एक शराब तस्कर अपनी स्कूटी और उस पर लदी पांच पेटी शराब छोड़कर फरार हो गया। तस्कर घाघरा नदी के रास्ते बिहार में शराब पहुंचाने की फिराक में था। पुलिस ने शराब और स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया। मेहरौना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टीम के साथ सोमवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि मेहरौना देसी शराब की दुकान से एक व्यक्ति पांच पेटी शराब लेकर नदी के रास्ते बिहार भेजेगा। पुलिस ने चुरिया के मायापुर साइड बलुआ घाट पर नदी किनारे घेराबंदी की। थोड़ी देर बाद तस्कर स्कूटी पर शराब लादे हुए दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को देखते ही स्कूटी रास्ते पर खड़ी कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कूटी पर लदी प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली। जिसमें कुल ...