कानपुर, मार्च 21 -- बारासिरोही में स्कूटी से जा रही युवती पर दोपहिया वाहन सवार युवकों ने अश्लील फब्तियां कस छेड़छाड़ की। तभी पीछे बाइक से आ रहे उसके भाई ने पब्लिक की मदद से दोनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया। वहीं, कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक शोहदे को हिरासत में लिया। जबकि उसका साथी भाग निकला। कल्याणपुर निवासी एक युवती स्कूटी से शिवली रोड की ओर जा रही थी। स्कूटी के पीछे उसका भाई भी चल रहा था। बारासिरोही के पास स्कूटी सवार शोहदों ने युवती पर अश्लील फब्तियां कसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जिसे देख पीछे चल रहे भाई ने पब्लिक की मदद से दोनों शोहदों को पकड़ने का प्रयास किया। भाई ने पब्लिक की मदद से स्कूटी सवार शोहदों का पीछा किया। अपने को घिरा देखकर दोनों शोहदे स्कूटी छोड़कर पास के एक भोजनालय की बिल्डिंग में घुस गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.