स्कूटी सवार शिक्षिका की स्कूटी से टकराकर हाथी का दांत टूटा
रुद्रपुर, मई 19 -- खटीमा, संवाददाता। टनकपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह एक अजीबोगरीब हादसा हो गया। स्कूल जा रही एक शिक्षिका की स्कूटी अचानक सड़क पर आए हाथी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी का एक दांत स्कूटी में फंसकर टूट गया। हादसे के बाद हाथी वापस जंगल की ओर भाग गया, जबकि घायल शिक्षिका को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वन विभाग ने मौके से टूटा हुआ हाथी दांत बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सैलानीगोठ टनकपुर निवासी निकिता राय खटीमा स्थित हिन्द पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। वह प्रतिदिन टनकपुर से स्कूटी से स्कूल आती हैं। यह भी पढ़ें- हाथी ने बाउंड्री वॉल तोड़ी, फलदार पेड़ों को पहुंचाया नुकसान मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह स्कूल के लिए निकली थीं। जगबुड़ा पुल पार करने के बाद चकरपुर के समीप जंगल वाले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.