गढ़वा, अप्रैल 20 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के हरैया नहर के पास रविवार को स्कूटी और ऑटो की टक्कर में स्कूटी पर सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती माझिआंव निवासी संतोष बिंद की पुत्री सोनी कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सोनी अपनी बहन के यहां हरैया गांव आई हुई थी। उसी क्रम में अपना जीजा का स्कूटी घर में से निकाल कर चला रही थी। उसी दौरान एक टेम्पो ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...