देहरादून, अप्रैल 27 -- देहरादून। प्रिंस चौक पर एक कार ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। संजय कॉलोनी निवासी आयशा जलील ने लक्खीबाग चौकी में तहरीर दी। बताया कि वह 25 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे अपनी मां अर्शी के साथ एक्टिवा से प्रिंस चौक से गुजर रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही एक यूपी नंबर की वैगनआर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में आयशा के हाथ में फ्रैक्चर आया है। आरोपी चकमा देकर तेजी से गाड़ी भगा ले गया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार बाईपास पर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...