गुमला, फरवरी 26 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के गणेशपुर डीपा के समीप मंगलवार देर शाम वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पालकोट निवासी 30 वर्षीय सैय्यद शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसका एक पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शाहरुख किसी कार्य से कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला आया था। काम निपटाने के बाद स्कूटी से घर लौटते समय गणेशपुर डीपा के पास एक वाहन ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.