अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जवां थाना क्षेत्र के छेरत के पास सोमवार की रात कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। वह फेरी लगाकर घर लौट रहा था। हादसे के बाद भाग रहे चालक को भीड़ ने पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के दुबे की सराय निवासी सूरज (18) पुत्र अनिल कुमार गैस चूल्हा सही करने की फेरी लगाता था। परिवार में तीन बहन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार सोमवार को वह जवां क्षेत्र से स्कूटी पर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल तीन और लोगों की मौत रास्ते में छेरत के पास पहंुचते ही सामने से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख ...