औरैया, मार्च 19 -- एरवाकटरा, संवाददाता। नेहा किसान सेवा केंद्र के पास नौ मार्च को हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली बिधूना के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी मिथलेश कुमारी ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अवनीश कुमार नौ मार्च को स्कूटी से भावलपुर से घर लौट रहा था। जैसे ही वह ऐरवा कटरा-बिधूना मार्ग पर नेहा किसान सेवा केंद्र के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाइक चालक शिवबीर कठेरिया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.