प्रयागराज, अप्रैल 25 -- बीएचएस के सामने स्थित 9280 बिरयानी रेस्टोरेंट में शनिवार सुबह स्कूटी सवार युवकों ने बमबाजी की। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से दहशत फैल गई। बदमाश मौके से फरार हो गए। सुबह करीब पौने 11 बजे लाल रंग की एक स्कूटी से तीन युवक रेस्टोरेंट के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवकों ने रेस्टोरेंट को निशाना बनाकर दो बम फेंके। एक बम दीवार से टकराकर बाहर ही फट गया, जबकि दूसरा रेस्टोरेंट के भीतर फटा। आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पाकर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। चर्चा यह भी रही कि बमबाजी से पहले युवकों का कुछ अन्य युवकों से नोएडा में रह रही किसी लड़की को लेकर विवाद हुआ था।तीनों आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से तीनों आरोपियों की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.