स्कूटी सवार मैनेजर को घेरकर डंडों से पीटा
फरीदाबाद, मई 13 -- पलवल ,अजित कुमार। गदपुरी थाना अंतर्गत पृथला फ्लाईओवर पर ड्यूटी से घर लौट रहे निजी कंपनी के मैनेजर को दो युवकों ने बीच सड़क पर घेरकर डंडों से बेरहमी से पीटा। हमले में मैनेजर का पैर और हाथ टूट गया। गदपुरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले की वजह आभी पता नहीं चली है।पुलिस को दी शिकायत में फरीदाबाद के सेक्टर 23 के रहने वाले पीड़ित विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि वह पृथला स्थित रिक्की प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। गत आठ मई की शाम को जब वह अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था तो पृथला फ्लाईओवर के पास एक काली बाइक पर सवार दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। बाइक के पीछे बैठे युवक के पास डंडे थे। आरोपियों ने स्कूटी के बराबर बाइक लाकर गाली-गलौज की और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.