नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। कृष्णा नगर इलाके में मंगलवार सुबह बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। स्कूल बस तक बेटी को छोड़ने गई एक महिला पर चार बदमाशों ने हमला कर सोने की चूड़ी लूट ली और फरार हो गए। पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि पीड़िता कनिका मेहता अपने परिवार के साथ जगतपुरी इलाके में रहती है। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7:15 बजे अपनी बेटी को विजय चौक स्थित स्कूल बस स्टॉप पर छोड़ने गई थीं। बेटी को बस में बैठाने के बाद वह स्कूटी से वापस लौटने लगीं। इसी दौरान हेलमेट पहने दो स्कूटी पर सवार चार बदमाश उनके पास पहुंचे और हथियार के बल पर लूटपाट की कोशिश की। महिला ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने पिस्तौल की बट से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। इसके बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.