पूर्णिया, अप्रैल 29 -- रूपौली, एक संवाददाता। मोहनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत प्लस टू पीपी हाई स्कूल भौवा ड्योढ़ी में परिचारी के पद पर कार्यरत एक महिला सड़क दुर्घटना का शिकार हो गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला टीकापट्टी थाना क्षेत्र के धूसर गांव निवासी रूबी कुमारी है जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रूपौली पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल महिला के परिजनों ने बताया कि विद्यालय से स्कूटी से घर जाने के क्रम में विद्यालय के पास ही एक बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.