हरिद्वार, अप्रैल 17 -- कांगड़ी में नवनिर्मित फ्लाईओवर में शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे स्कूटी सवार एक महिला घायल हो गई। कांगड़ी निवासी महिला अपनी साथी के साथ स्कूटी से हरिद्वार जा रही थी। फ्लाईओवर पर उस स्थान के पास, जहां से निर्माणाधीन रिंग रोड के लिए सर्विस मार्ग का कट बना है, सामने से आए अज्ञात वाहन ने स्कूटी को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी असंतुलित होकर फ्लाईओवर पर फिसल गई और महिला गिर पड़ी। हादसे में महिला के हाथ और घुटने में हल्की चोट आई। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे संभाला और स्कूटी को किनारे कराया, जिससे यातायात प्रभावित नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...