अलीगढ़, मार्च 19 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के कंपनीबाग के पास स्कूटी सवार महिला का पीछा कर शोहदे ने मोबाइल नंबर मांग लिया। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने आरोपी को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। वाकये के अनुसार बन्नादेवी क्षेत्र निवासी महिला स्कूटी से सासनीगेट दवा लेने गई थी। आरोप है कि वापस लौटते समय रास्ते में एक युवक ने पीछा करना शुरू कर दिया। कंपनीबाग के पास पहंुचते ही आरोपी ने महिला को रोक लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता शुरू कर दी। यह देख महिला ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर राहगीर माजरा समझ गए। लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दि...