रामपुर, अप्रैल 26 -- बिलासपुर। नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवतियां घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यह सड़क हादसा शनिवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर जीरो प्वाइंट स्थित एक स्कूल के पास हुआ। उत्तराखंड के रुद्रपुर की आवास विकास कॉलोनी निवासी आरती स्कूटी से घर जा रही थीं। उनके पीछे ट्रांजिट कैंप निवासी उनकी सहेली मंजू बैठी थीं। अचानक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों युवतियां सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर कुछ लोगों ने घायल दोनों युवतियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मंजू ने बताया कि वे दोनों केमरी से दवाई लेकर वापस घर जा रही थीं, तभी यह दु...