बरेली, अप्रैल 28 -- शादी समारोह में ड्रोन उड़ाने के बाद बाइक से घर जा रहे एक युवक को स्कूटी सवार बदमाशों ने रास्ते में रोक उससे ड्रोन छीन लिया। घटना की रिपोर्ट युवक की ओर से थाना क्योलड़िया में दर्ज करायी गयी है। जनपद पीलीभीत के बीसलपुर निवासी आशीष कुमार विवाह व अन्य कार्यक्रमों में ड्रोन उड़ाने का काम करता है। सोमवार की रात वह अपने साथी कैमरामैन कपिल और वीडियोमैन शिवम निवासी बेगमपुर गांव के साथ हाफिजगंज थाना क्षेत्र के राजघाट पुल पर स्थित राजघाट पैलेस में एक विवाह कार्यक्रम में ड्रोन उड़ाने के लिए आया था। कार्यक्रम निबटने के बाद वह देर रात अपनी बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह करुवा साहबगंज गांव के पास पहुंचा कि सामने से एक स्कूटी पर आए तीन बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक कर उसका बैग छीन लिया। बैग में उसका 35 हजार रुपये की कीमत का ड्रोन थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.