संतकबीरनगर, जून 26 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कबीर चौरा मगहर में लड़के की दिखाई रश्म में आई एक महिला के गले से स्कूटी सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद स्कूटी सवार बदमाश हाईवे होकर भाग गए। घटना से पीड़ित महिला परेशान हो गई और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इस मामले में गुरुवार को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।गोरखपुर जिले के बासगांव थाना क्षेत्र के गोड़सरी की रहने वाली सुमन निषाद पत्नी राजू निषाद का आरोप है कि वह 24 जून 2026 को अपने परिवार के साथ कबीर चौरा समाधि स्थल मगहर में लड़का दिखाई रश्म के लिए आई थी। दिन में करीब पौने बारह बजे मंदिर घूमकर शिव मंदिर की तरफ आ रही थी। तभी स्लेटी रंग के स्कूटी पर सवार दो लोग आए। जिसमें से एक व्यक्ति उसका म...