बदायूं, अप्रैल 30 -- मेडिकल बंद कर घर लौट रहे व्यापारी से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने दो लाख रुपये, मोबाइल व जरूरी कागजों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। दवा व्यापारी ने स्कूटी सवार बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर स्कूटी सवारों की तलाश शुरू कर दी है। मामला सदर कोतवाली के मालवीयगंज पुलिस चौकी क्षेत्र की हुसैनी गली का है। पटियाली सराय निवासी दवा व्यापारी अंशुमन मंगलवार रात मढ़ई चौक स्थित अपना थोक मेडिकल बंद कर करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह हुसैनी गली में पहुंचे, पीछे से आए स्कूटी सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए। इसी दौरान बदमाश उनका बैग लेकर फरार हो गए। बैग में दो मोबाइल फोन, करीब दो लाख रुपये औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.