जमशेदपुर, मई 4 -- जमशेदपुर। डिमना रोड में स्कूटी सवार ने महिला को टक्कर मार दी। घटना में महिला को चोट आई, वहीं घटना के बाद स्कूटी चालक फरार हो गया। अन्य दो युवकों को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा। जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर सवार तीन युवक डिमना की ओर से मानगो चौक के ओर जा रहे थे। इलेक्ट्रोक्राफ्ट के पास स्कूटी ने महिला को टक्कर मार दी। महिला सब्जी बेचती है और घटना के वक्त सब्जी बेचकर घर की ओर जा रही थी। फिलहाल उसे इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...