अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित ऊनवाली गली के पास स्कूटी सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। दोनों एक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सासनीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला अनारकली निवासी रवि कुमार (19) पुत्र प्रेमचन्द्र मूर्ति घिसाई का काम करता था। परिवार में तीन भाईयों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार गुरुवार की रात वह अपने दोस्त सानिव के साथ स्कूटी से एक समारोह में शामिल होने गया था। तड़के करीब तीन बजे दोनों वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में आगरा रोड स्थित ऊनवाली गली के पास पहंुचते ही अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में रवि की मौके पर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.