मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर मे बाइक सवार तीन युवकों से स्कूटी सवार युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। स्कूटी सवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मोहल्ला इस्लामनगर निवासी शाहनवाज बुधवार को लहुलूहान अवस्था में कोतवाली पहुंचा। बताया कि स्कूटी से बाजार जाने के लिए निकला। घर से कुछ दूर जाने पर बाइक सवार तीन युवकों का संतुलन बिगड़ गया, जिससे स्कूटी व बाइक की भिड़ंत हो गई। आरोप है बाइक सवार तीन युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। युवकों ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवकों की मारपीट का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...