मऊ, फरवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र के आदेडीह मोड़ के पास बुधवार की सुबह केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ रही बहन को छोड़कर वापस लौट रहे स्कूटी सवार इंटरमीडिएट के छात्र की अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अज्ञात चार पहिया वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, पुलिस टीम छात्र के शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। उधर छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रस्तीपुर निवासी सब्जी विक्रेता नंद लाल गुप्ता का 18 वर्षीय पुत्र विशाल गुप्ता शहर क्षेत्र के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। नित्य की भांति बुधवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे वह अपनी बहन को स्कूटी से केन्द्रीय विद्यालय छोड़कर व...