हल्द्वानी, अप्रैल 27 -- संतोष जोशी हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। महिला सुरक्षा के दावे करने वाली पुलिस सरेआम अराजकता और अश्ललीता करने वाले शोहदों को सबक सिखाने में नाकाम साबित हुई है। रविवार को नैनीताल रोड पर बाइक सवार तीन शोहदे आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों को फब्तियां कसते रहे। ऑटो-स्कूटी से गुजर रही युवतियों को भी गलत इशारे करते दिखे।नैनीताल रोड पर रविवार दोपहर स्कूटी में सवार होकर तीन युवकों ने महिलाओं और युवतियों को खूब परेशान किया। बिना हेलमेट एक स्कूटी पर सवार तीनों शोहदे राहगीरों, महिलाओं और युवतियों पर अश्लील कमेंट करते रहे। जोर-जोर से गाली-गलौज भी करते रहे। इस कारण कई महिलाएं असहज हो गईं। इन्हें पुलिस का कतई डर नहीं था। नंबर प्लेट को काले टेप से ढका हुआ था। वाहन नंबर यूएस नगर जिले का था। सबसे पीछे बैठा युवक चलती स्कूटी से कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.