रुद्रपुर, फरवरी 25 -- किच्छा, संवाददाता। पचास हजार रुपये समेत स्कूटी चोरी करने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। नंद किशोर पुत्र विद्याराम निवासी बसंत गार्डन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके घर के पास शिवा पुरी का घर है। उसके घर बख्शीश सिंह निवासी टांडा बहेड़ी व धरमवीर का आना जाना है। शिवा पुरी के माध्यम से उसकी बख्शीश और धरमवीर से परिचय हो गया। नंद किशोर ने बताया कि उसका भतीजा राहुल रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती था। 13 फरवरी को उसने अपने पुत्र आयुष को 40 हजार रुपये नकद व 10 हजार रुपये एटीएम से निकाल कर अस्पताल में जमा करने के लिए स्कूटी से भेजा था। आयुष ने पैसे स्कूटी की डिग्गी में रख लिए। कुछ दूरी पर आयुष को धरमवीर मिल गया। धरमवीर को पता था कि स्कूटी की डिग्गी में पैसे रखे है। वह भी आयुष को अपने सा...