प्रयागराज, नवम्बर 1 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना' के लिए जिलों को आवंटित लाभार्थी छात्राओं का निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग छात्राओं का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, शहीद परिवार की आश्रित छात्राओं के प्रमाण पत्रों तथा निराश्रित परिवार की छात्राओं के लिए माता-पिता के मृत्यु प्रमाण-पत्र का सत्यापन संबंधित जिलाधिकारियों के स्तर से दस नवंबर तक होना है। अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) अमित कुमार घोष ने इस संबंध में सभी डीएम और कमिश्नर को निर्देश दिए हैं।

प्रमाण पत्रों का सत्यापन दस नवंबर तक योजना के क्रियान्वयन के लिए एनआईसी की ओर से पोर्टल तैयार किया गया है तथा प्रदेश के सभी राज्य/निजी विश्वविद्यालयों ने लाभान्वित छात्राओं का डाटा पोर्टल पर दर्ज कर आधार से सत्यापित भी कर लिया...