नोएडा, मार्च 24 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। जिले की महिला पुलिस इकाई ने मंगलवार को स्कूटी रैली निकाली। इसके जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। रैली का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम में किया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर यातायात पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, महिला सुरक्षा की प्रभारी डीसीपी अनुकृति शर्मा, एसीपी-2 नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह और एसीपी महिला सुरक्षा दीक्षा सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान स्वयं सिद्धा मोबाइल यूनिट, एंटी रोमियो स्क्वाड, पीआरवी वाहन और पिंक बूथ की झांकियां भी निकाली गईं...