सिद्धार्थ, अप्रैल 16 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। नारी शक्ति बंधन अभियान के तहत बुधवार को शहर के बीएसए ग्राउंड से महिलाओं की स्कूटी रैली निकाली गई। नौगढ़ ब्लॉक प्रमुख रेनू मिश्रा व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने पार्टी का झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली बीएसए ग्राउंड से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए हनुमान मंदिर तक पहुंची। स्कूटी पर सवार महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए और पूरे शहर में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।रैली के दौरान महिला आरक्षण को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने मोदी सरकार के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और सरकार की योजनाओं के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अभियान : हस्ताक्षर अभियान और स्कूटी रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.